सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mentally challenged girl jumps into Sharda Sahayak canal in front of her father, search continues

Prayagraj News: पिता के सामने शारदा सहायक नहर में कूदी मानसिक विक्षिप्त युवती, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 31 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged girl jumps into Sharda Sahayak canal in front of her father, search continues
खुशबू देवी की फोटो नहर में कूदी
विज्ञापन
जोगीपुर में सोमवार को सुबह बीमार बेटी को लेकर पिता डाॅक्टर को दिखाने प्रयागराज के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक युवती शारदा सहायक नहर में कूद गई। पिता के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जुटते, युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवती के पिता ने तहरीर दी है।
Trending Videos

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर निवासी नन्हे लाल सरोज ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री खुशबु देवी का दिमाग ठीक नहीं था। उसका शहर में इलाज चल रहा था। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वे बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह गांव की पुलिया के निकट शारदा सहायक नहर के पास बस के इंतजार में खड़े थे। अचानक खुशबु ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जुटते, खुशबू तेज पानी के बहाव में बह गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता ने बताया कि खुशबू की शादी तीन वर्ष पूर्व होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अघोरियान निवासी कपूरे सरोज के साथ हुई है। बीते मार्च को वह मायके आई थी। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि पुलिस तलाश में जुटी है।

शारदा सहायक नहर मऊआइमा के बांका जलालपुर, जोगीपुर, मदारी होते हुए प्रतापगढ़ तक जाती है। जबकि दूसरी शाखा मऊआइमा के दुबाही, घीनपुर होते हुए बहरिया क्षेत्र में प्रवेश करती है।

खुशबू देवी की फोटो नहर में कूदी

खुशबू देवी की फोटो नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed