सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nephew returning from a wedding with his maternal uncle died in a road accident in front of Naini Jail

Prayagraj : मामा के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत, नैनी जेल के सामने हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मामा के साथ बाइक से  वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की बुधवार रात केंदीय कारागार नैनी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं घटना में मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

nephew returning from a wedding with his maternal uncle died in a road accident in front of Naini Jail
अमन शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मामा के साथ बाइक से  वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की बुधवार रात केंदीय कारागार नैनी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं घटना में मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अभी तीन दिन पहले ही बीते सोमवार को उक्त स्थान पर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा 2 की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी। 

Trending Videos


मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह निवासी अमन शुक्ला (26) पुत्र अखिलेश कुमार शुक्ला बुधवार शाम अपने मामा राजेश त्रिपाठी निवासी संगम विहार कॉलोनी नैनी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनी गया था। देर रात दोनों एक ही बाइक में वापस संगम विहार कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने केंद्रीय कारागार नैनी गेट के सामने से अपनी बाइक टर्न की तभी  मिर्जापुर रोड की ओर जा रही है ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में अमन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मामा राजेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमन शुक्ला दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता खेती किसानी का काम करते हैं। घटना जिस स्थान पर हुई है वहीं पर बीते सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी लोगों ने जेल रोड चौकी के सामने से डिवाइड हटाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक चौकी के सामने से डिवाइड नहीं हटाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed