सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City Magistrate Alankar Agnihotri Shankaracharya is being humiliated as part of planned conspiracy

UP :पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बोले- शंकराचार्य को सुनियोजित षड़यंत्र के तहत किया जा रहा अपमानित

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के पूर्व  सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सोची-समझी साजिश के फंसाया जा रहा है और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।

City Magistrate Alankar Agnihotri Shankaracharya is being humiliated as part of planned conspiracy
अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के पूर्व  सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सोची-समझी साजिश के फंसाया जा रहा है और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि यह धर्म की नगरी है यहां पर कोई भी पाप नहीं टिक सकता। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर एफआईआर को रद्द कर देना चाहिए। अलंकार अग्निहोत्री बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करने के बाद वह पहली बार संगमनगरी पहुंचे और श्री बड़े हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।

Trending Videos


अलंकार ने कहा कि प्रयागराज में सिविल सेवा की तैयारी करते समय वह यहां हनुमानजी का दर्शन करने के लिए अक्सर आते थे। अब राजनैतिक क्षेत्र में नई पारी की शुरुआत करने पर वह बजरंग बली का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सर्व समाज के हित के लिए कार्य करेगी। कहा कि आज एससी-एसटी एक्ट पर और यूजीसी बिल पर बात करने के लिए कोई तैयार नहीं है। समाज के एक बड़े वर्ग की आवाज को उठाने के लिए कोई तैयार नहीं है। देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। सवर्ण समाज की बात उठाने वाला कोई नहीं है। जनता के प्रतिनिधियों ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटुकों की चोटी पकड़ने वालों को मिले दंड

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार सही मायने में सनातन धर्म को मानने वाली है तो उसे बटुकों की चोटी पकड़कर पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि बटुकों का चोटी खींचना कहा का नियम है। सोची समझी साजिश के तहत शंकराचार्य को फंसाया जा रहा है। इसका जवाब जरूर मिलेगा। यह धर्म की नगरी है यहां पर पाप टिक नहीं सकता। गोतस्करी, दुष्कर्म का अपराधी शंकराचार्य को अपमानित करने का दुस्साहस कर रहा है। यह सनातन धर्म पर प्रहार है। जो खुद हिस्ट्रीशीटर रहा हो वह दूसरे पर कैसे आरोप लगा सकता है। आरोप लगाने वाले की आपराधिक पृष्टभूमि की जांच होनी चाहिए, ताकि वह भविष्य में किसी पर इस तरह का लांछन लगाकर अपमानित नहीं कस सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed