पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only 11 days left for the construction deadline; less than half the road has been built.

Prayagraj : निर्माण की मियाद के लिए 11 दिन बचे, आधी भी नहीं बनी सड़क

Mon, 06 Jul 2026 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2026 02:30 PM IST
सार

शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मियाद 11 दिन ही बचे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के लिए निर्माण कार्य पूरा करना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Only 11 days left for the construction deadline; less than half the road has been built.
प्रयागराज में शास्त्री पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मियाद 11 दिन ही बचे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के लिए निर्माण कार्य पूरा करना बड़ी चुनौती है। अफसरों का दावा है निश्चित तारीख तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से दो जुलाई की रात से सड़क निर्माण के लिए मशीनों की संख्या तीन से पांच और मजदूरों की संख्या भी अब 35 से बढ़ाकर 70 कर दी गई है। विभाग के अफसरों का दावा है कि संख्या बढ़ाए जाने के बाद 15 जुलाई की तय समय सीमा तक डेढ़ किमी की सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली दो किलोमीटर की लेन पर शनिवार की रात तक सड़क उखाड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया। मैनुअल तरीके से मजदूरों को लगाकर सड़क का निर्माण और छिलाई कराई जा रही है। इसके साथ ही मशीन से बिटुमिन, गिट्टी एवं मार्बल डस्ट का मिश्रण तैयार किया जाता है। रात आठ बजे ब्लॉक मिलने पर दारागंज से झूंसी आने वाली लेन पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार दोपहर करीब आधे घंटे की बारिश से पुल के किनारे रखी गई सामग्री भी भीग गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा है कि कुछ देर की बारिश से निर्माण कार्य पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। तीन दिन पहले डीसीपी नीरज पांडेय ने भी बैठक कर हर हाल में सड़क का निर्माण कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे।

चार जून से शुरू हुआ है काम

पुल की मरम्मत का कार्य चार जून से शुरू हुआ था। हालांकि, 32 दिनों में से बीच के तीन दिन छोड़ दिए जाए तो 29 दिन में सड़क की छिलाई का कार्य तो तकरीबन पूरा कर लिया गया लेकिन डामरीकरण का कार्य बेहद धीमा है। पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण झूंसी से लेकर हनुमानगंज, सैदाबाद, बरौत, हंडिया, फूलपुर, सहसों के साथ ही जौनपुर, बादशाहपुर, भदोही और वाराणसी तक के लाखों लोग रोजाना आवागमन करते हैं।

सड़क का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि हर हाल में 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। रविवार की दोपहर में हुई कुछ देर की बारिश से सड़क निर्माण कार्य पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। - केएस श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड तीन

सड़क की छिलाई का कार्य 800 मीटर बचा

झूंसी। 31 दिन से चल रहे मरम्मत कार्य में अब तक 2200 मीटर की सड़क की छिलाई का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। शास्त्री पुल की सड़क का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग खंड 3 कर रहा है। 2200 मीटर सड़क को छिलने के लिए मंगाई गई मिलिंग मशीन अब भी पुल के प्रभावित लेन के आधे रास्ते से कुछ आगे पर खड़ी है। सड़क की छिलाई का कार्य अब भी करीब 800 मीटर बचा होगा। इसके साथ ही जहां पर मशीन से छिलाई की गई है। उनमें भी कई जगहों पर अब तक डामर नहीं भरा जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed