फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA Prayagraj: The Prayagraj Development Authority will build a house exactly as you want it.

PDA Prayagraj : जैसा चाहिए, वैसा घर बनाकर देगा प्रयागराज विकास प्राधिकरण

Mon, 13 Jul 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 04:11 PM IST
सार

आपको जैसा घर चाहिए, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) वैसा बनाकर देगा। वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके में क्या पसंद है, बस यह बताना है और पीडीए की प्रस्तावित आधुनिक आवासीय परियोजना में आप अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे।

विज्ञापन
PDA Prayagraj: The Prayagraj Development Authority will build a house exactly as you want it.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आपको जैसा घर चाहिए, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) वैसा बनाकर देगा। वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके में क्या पसंद है, बस यह बताना है और पीडीए की प्रस्तावित आधुनिक आवासीय परियोजना में आप अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे। पहली बार पीडीए आम जनता की राय लेकर अपनी किसी आवासीय योजना को लॉन्च करने जा रहा है। इसके 12 जुलाई से तीन दिवसीय सर्वेक्षण शुरू कराया जा रहा है। पीडीए ने कसारी मसारी आवास योजना में एक आधुनिक आवासीय परियोजना विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के आवास विकसित किए जाने की योजना है।

विज्ञापन


पीडीए ने परियोजना के संबंध में नागरिकों की रुचि एवं मांग का आकलन करने के लिए इच्छुक नागरिकों से मांग सर्वेक्षण प्रपत्र आमंत्रित किए हैं। हालांकि, पीडीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि मांग सर्वेक्षण प्रपत्र भरने या जमा करने से किसी भी प्रकार के आवास का आवंटन, आरक्षण या प्राथमिकता का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
विज्ञापन


इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तक इंदिरा भवन, सिविल लाइंस स्थित प्राधिकरण के कार्यालय में फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। पीडीए ने इसके लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है ताकि सर्वेक्षण की गंभीरता बनी रहे। पीडीए की मंशा है कि जो नागरिक आधुनिक समूह आवासीय परियोजना में आवास लेने के लिए गंभीर हैं, वही इस सर्वेक्षण में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग कीमतें प्रस्तावित

कसारी मसारी आवास योजना में प्रस्तावित आधुनिक समूह आवासीय परियोजना में तीन श्रेणियों में फ्लैट की कीमतें अलग-अलग निर्धारित की गईं हैं। वन-बीएचके फ्लैट का अनुमानित मूल्य 20 लाख, टू-बीएचके का 25 लाख रुपये और थ्री-बीएचके का अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

सीधे आम लोगों को मिलेगा सर्वेक्षण का फायदा

सर्वेक्षण का फायदा सीधे आम लोगों को मिलेगा। आवासीय परियोजनाओं में अलग-अलग श्रेणियों के फ्लैट बनाए जाते हैं। अक्सर होता है कि सस्ते होने के कारण वन-बीएचके व टू-बीएचके फ्लैट की मांग अधिक होती है लेकिन उनकी संख्या सीमित होने से लोग अपने घर का सपना पूरा नहीं कर पाते। इस सर्वेक्षण के बाद पीडीए जनता की मांग के अनुरूप आवास तैयार करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस परियोजनाओं का फायदा उठा सकें।

सर्वेक्षण की जरूरत इसलिए महसूस की गई ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीडीए जो परियोजना विकसित करने जा रहा है, उसमें किस श्रेणी के आवासों की मांग सबसे अधिक है। इस सर्वेक्षण का सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। जो लोग इस परियोजनाओं में आवास के लिए इच्छुक हैं, वे सर्वेक्षण में शामिल होकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed