सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pickup truck carrying devotees to offer religious flags overturns in Bahariya; over 12 injured.

Prayagraj : निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकप बहरिया में पलटी, 12 से अधिक लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव से निशान लेकर पड़िला महादेव मंदिर चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप डाला अतनपुर गांव के सामने पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Pickup truck carrying devotees to offer religious flags overturns in Bahariya; over 12 injured.
पड़िला महादेव मंदिर पर निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव से पड़िला स्थित पांडेश्वर नाथ धाम मंदिर में निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डाला बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:20 बजे गांव से निकलने के कुछ ही देर बाद अतनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार श्रद्धालु निशान लेकर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला मंदिर जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर ओवरटेक के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप डाला सड़क किनारे पलट गई।







दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए दोनैया स्थित पटेल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रंजना देवी (40 वर्ष), आशू, विनय कुमार, संजू, अर्चना पटेल, विमल पटेल, कोमल पटेल, काजल पटेल, खुशी पटेल, रिया पटेल, सुमन पटेल, अर्चना, चंदा और रूपा सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर किए गए राहत एवं बचाव कार्य से सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed