{"_id":"6a706fc5ab8d69e0bd003e49","slug":"prayagraj-congress-leader-clashes-with-state-party-president-ajay-rai-after-his-name-is-not-mentioned-from-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मंच से नाम न लेने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से ही भिड़ गया कांग्रेस नेता, लोगों ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मंच से नाम न लेने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से ही भिड़ गया कांग्रेस नेता, लोगों ने किया बीच-बचाव
Mon, 03 Aug 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
सिविल लाइंस स्थित शंकर मेमोरियल हॉल में ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और प्रदेश अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित शंकर मेमोरियल हॉल में ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और प्रदेश अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, समीक्षा बैठक के दौरान मंच से कुछ कांग्रेसियों का नाम लिया गया और इसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। इस पर युवा कांग्रेसी भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इसी बात पर कांग्रेसी आपस में उलझ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद मंच पर भीड़ बढ़ने पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुनिंदा लोगाें को ही मंच पर आने के लिए कहा। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का नाम उन्होंने नहीं लिया। इस पर कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच भी इस मसले पर तीखी बहस हुई। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन