सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Innocent child murdered by suffocation after being branded with hot iron, shocking revelation in PM

Prayagraj : गर्म लोहे से दागने के बाद मुंह दबाकर की मासूम की हत्या, पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नीमसराय कॉलोनी में आठ वर्षीय सयान के शरीर को पहले गर्म लोहे से दागा गया, फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के 15 निशान मिले हैं।

Prayagraj: Innocent child murdered by suffocation after being branded with hot iron, shocking revelation in PM
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नीमसराय कॉलोनी में आठ वर्षीय सयान के शरीर को पहले गर्म लोहे से दागा गया, फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के 15 निशान मिले हैं। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। धूमनगंज पुलिस ने सयान के मुंहबोले मामा उबैद और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में मां सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Trending Videos


मूलरूप से कौशाम्बी के सरायअकिल की रहने वाली सीमा की शादी मेरठ के एक व्यक्ति से हुई थी, जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब छह बजे सीमा के बेटे सयान को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मासूम की मुंह दबाकर हत्या की गई थी, उसके गले पर निशान भी मिले। इसके अलावा निजी अंग के पास भी चोट के निशान मिले। आशंका है कि सयान की डंडे, थप्पड़ से पिटाई करने के बाद गर्म लोहे से उसका शरीर भी दागा गया था।


पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव लेकर ननिहाल पक्ष के लोग कौशाम्बी के सरायअकिल चले गए। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सयान के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, मुंह दबाकर हत्या की गई है, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed