{"_id":"69b7bf2848e13702b20f14bc","slug":"prayagraj-news-crores-of-rupees-cheated-by-luring-to-quadruple-money-in-10-years-fir-registered-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : 10 साल में चार गुना रुपये करने का लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : 10 साल में चार गुना रुपये करने का लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहगंज थाना पुलिस ने टोगो रिटेल मार्केटिंग के निदेशक डाॅ. पृथ्वी पाल सिंह शेट्टी समेत अन्य चार कंपनियों के सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज की है।
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
शाहगंज थाना पुलिस ने टोगो रिटेल मार्केटिंग के निदेशक डाॅ. पृथ्वी पाल सिंह शेट्टी समेत अन्य चार कंपनियों के सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने लोगों को 10 साल में चार गुना रुपये देने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे हैं। मिर्जापुर के विशेषरपुर निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि शाहगंज लीडर रोड स्थित टोगो रिटेल मार्केटिंग लिमिटेड कंपनी का निदेशक डाॅ. पृथ्वी पाल सिंह शेट्टी है। आरोप है कि उसकी अन्य कई कंपनियां हैं।
Trending Videos
इसमें बरेली स्थित वियाल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड, सुल्तानपुर स्थित पेट्रान माइंस एंड मेटलस लिमिटेड, लखनऊ स्थित जियोशाइन माइंस एंड मेटल्स लिमिटेड, मिलानी टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड शामिल हैं। आरोप है कि उक्त कंपनियों में राजीव सिंह और उनके साथी जितेंद्र कुमार मौर्य, मुकुंदी मौर्य, धर्मराज कुमार समेत करीब 20 लोग एजेंट के पद पर कार्य करते थे। शाहगंज ब्रांच में लोगों के पैसों का निवेश होता था। कंपनी में सभी एजेंट अपने रिश्तेदार समेत अन्य जानकारों से निवेश कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके एवज में कंपनी उन्हें प्रमाणपत्र देती थी। इसमें लालच दिया जाता था कि 10 साल बाद चार गुना रुपये दिए जाएंगे। समय बीतने पर जब निवेशक अपनी धनराशि प्राप्त करने के लिए निदेशक समेत अन्य कंपनी के लोग के पास पहुंचे तो वह हीलाहवाली करने लगे। इससे परेशान होकर निवेशकों ने राजीव सिंह और उनके सहयोगी एजेंटों के घर पहुंचकर मारपीट की और रुपये लौटाने की धमकी दी।
बाद में कंपनी के निदेशक डॉ. पृथ्वी पाल बोगस के बारे में पता चला कि वह कंपनियां बनाकर लोगों से ठगी करता था। आरोप है कि कंपनी ने हजारों करोड़ रुपये की ठगी की है। कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तराखंड समेत महाराष्ट्र तक फैला है। इन सभी जगहों पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हैं। शाहगंज थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी निदेशक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।