सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Science information given to children through exhibition, children excited to see the mobile

Prayagraj : प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को दी गई विज्ञान की जानकारी, सचल प्रदर्शनी देख बच्चे उत्साहित

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है।

Prayagraj: Science information given to children through exhibition, children excited to see the mobile
मोबाइल वैन में विज्ञान प्रदर्शनी देखते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है। सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस में "दैनिक जीवन में मशीनें" विषय पर 20 स्वचालित व हस्त चालित प्रदर्श लगे हुए हैं, जिनका आनंद स्कूली विद्यार्थीगण उठा सकते हैं।

Trending Videos


इस प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित फिल्म तथा विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सरल मशीनों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। वास्तव में प्रतिदिन होने वाले जटिल कार्यों को सरल मशीनों के प्रयोग से अत्यंत कम समय में और आसानी से सम्पूर्ण किया जा सकता है। आज मानव द्वारा कृषि, औद्योगिक और विकास के क्षेत्र में विविध प्रकार की मशीनों का प्रयोग कर के जटिल कार्यों को आसानी से सम्पादित कर विकास कार्यों में योगदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत प्रदर्शनी का आयोजन गंगा गुरुकुलम विद्या मंदिर शांतिपुरम फाफामऊ में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव के साथ ही विद्यालय के संयोजकगण, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनों का लाभ उठाया। आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ से आई टीम के प्रमुख आशु (विज्ञान संचारक), रमेश कुमार सरोज ने छात्र/छात्राओं को विज्ञान से संबंधित अनेक प्रयोग/व्याख्यान दिखाकर विज्ञान के कई सिद्धांतों को बड़े ही सरल तरीके से समझाया।

विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से ग्रामीण समुदायों, विशेषकर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों में निश्चित ही विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा जागृत करने की भावना का प्रचार एवं प्रसार होगा। इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ ही उनके अन्दर वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed