सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repair work begins on the 160-year-old Yamuna Bridge, halting traffic for four hours.

Prayagraj : 160 साल पुराने यमुना ब्रिज पर मरम्मत का कार्य शुरू, चार घंटे थमा रहा ट्रैफिक

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर की पहचान और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहे जाने वाले 160 साल पुराने ओल्ड यमुना ब्रिज (लोहे का पुल) के संरक्षण को लेकर रेलवे ने कवायद शुरू की है। शुक्रवार को रेलवे की टीम ने पुल के किनारे वाले हिस्से, जिसे शोर स्पैन कहा जाता है उसे बदलने का काम किया।

Repair work begins on the 160-year-old Yamuna Bridge, halting traffic for four hours.
160 साल पुराने यमुना पुल के नैनी छोर पर स्पैन बदलने का काम शुक्रवार को हुआ शुरू। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

शहर की पहचान और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहे जाने वाले 160 साल पुराने ओल्ड यमुना ब्रिज (लोहे का पुल) के संरक्षण को लेकर रेलवे ने कवायद शुरू की है। शुक्रवार को रेलवे की टीम ने पुल के किनारे वाले हिस्से, जिसे शोर स्पैन कहा जाता है उसे बदलने का काम किया। इस मरम्मत कार्य के चलते नैनी से शहर की ओर आने वाले मार्ग पर चार घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे।

Trending Videos


दरअसल, नैनी की तरफ पुल का पहला हिस्सा (शोर स्पैन) जो जमीन के ठीक ऊपर स्थित है, इसके नीचे खुला स्थान न होने के कारण यहां लगातार गंदगी जमा हो रही थी। इससे लोहे की संरचना में जंग लग रही थी और यह जर्जर होने लगी थी। हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने इस हिस्से को बदलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ने ब्लॉक लेकर काम शुरू किया। इस दौरान नैनी से प्रयागराज शहर की ओर आने वाले सभी वाहनों को नए यमुना पुल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बाइक सवारों और छोटे वाहनों को लेप्रोसी मिशन और नैनी छोर से ही वापस मोड़ दिया गया।

ब्लॉक की जानकारी न होने के कारण बड़ी संख्या में राहगीर पुल के मुहाने तक पहुंच गए, जिन्हें पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने समझा-बुझाकर वापस भेजा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित कुमार मालवीय का कहना है कि पुल के सड़क मार्ग वाले हिस्से में मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य रहा।

29 मार्च तक चलेगा कार्य

रेलवे प्रशासन के अनुसार, मरम्मत का यह कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। 27 से 29 मार्च तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत शनिवार को भी दिन में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान एक और स्पैन बदलने का काम होना है, लिहाजा नैनी से शहर आने वाले लोग जाम से बचने के लिए नए यमुना पुल का ही प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed