{"_id":"69dab6338d957c19450b01a0","slug":"roadways-bus-hits-tree-due-to-steering-failure-driver-injured-allahabad-news-c-417-1-nan1012-5231-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस मानी उमरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे में स्टेयरिंग फेल होने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने पर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बस में सवार करीब 27 यात्रियों को अलग-अलग बसों से गंतव्य तक भेजा गया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर फोरलेन पर स्थित सत्संग निरंकारी भवन के पास प्रतापगढ़ डिपो की बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। जिस वजह से बस अनियंत्रित हो गई। चालक का नियंत्रण छूटता देख यात्री शोर मचाने लगे। इसी दौरान बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
आवाज सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बताया गया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, बस चालक रविशंकर का पैर टूटक गया। उसे एम्बुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।
रविवार को निरंकारी भवन में जुटते हैं लोग
फोरलेन पर स्थित सत्संग निरंकारी भवन में हर रविवार को सैकड़ों लोग जुटते हैं। मौके पर जुटे ग्रामीण यही बात कर रहे थे कि अगर यह हादसा रविवार को होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
Trending Videos