{"_id":"697fc24ac04bf1b2f80b078d","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-worth-rs-55-lakh-allahabad-news-c-3-ald1034-814746-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 55 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 55 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 275 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को बख्शी बांध के पास से गिरफ्तार किया है। दारागंज के नगरखाना झोपड़पट्टी निवासी आरोपी धर्मेंद्र पटेल (32) के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दारागंज, कर्नलगंज समेत शहर के विभिन्न इलाकों में नशीले पदार्थ की तस्करी करता था।
एएनटीएफ के अफसरों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से शहर में नशा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसपर एनएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट प्रभारी सत्येंद्र प्रधान के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र राय, सत्येश राय, राजेश यादव, कांस्टेबल आशीष यादव, नीरज पांडेय व कर्नलगंज थाने के उप निरीक्षक गुरु प्रसाद प्रजापति व कांस्टेबल रवि शंकर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन के अलावा 4,790 रुपये बरामद हुुए। आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे हेरोइन देकर कहा था कि बख्शी बांध इंटरलाॅकिंग रोड पर ढरहरिया के पास खड़े रहना। जैसे ही इशारा मिले तो उस व्यक्ति को हेरोइन दे देना। इसके एवज में जो रुपये मिलेंगे, वह आपस में बांट लेंगे।
उसी के कहने पर वह बताए गए स्थान पर खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। ऑपरेशनल यूनिट प्रभारी सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से मुख्य सरगना के बारे में पूछताछ की गई है। मामले में और भी कई नाम सामने आए हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos