सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Over 21 crore devotees took a dip in the Sangam in Magh

Prayagraj Magh Mela : माघ में 21 करोड़ से अधिक धर्मावलंबियों ने संगम स्नान कर बनाया कीर्तिमान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

माघ मेले ने आस्था और एकता का ऐसा अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Prayagraj Magh Mela: Over 21 crore devotees took a dip in the Sangam in Magh
माघी पूर्णिमा पर संगम में स्नान करने के लिए जुटे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

माघ मेले ने आस्था और एकता का ऐसा अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मेला प्रशासन के दावे के अनुसार रविवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व तक मेले के 30 दिनों में 21 करोड़ से अधिक धर्मावलंबियों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मेले में अभी 14 दिन शेष हैं। महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान पर्व बाकी है, जिससे यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Trending Videos

महाकुंभ-2025 को छोड़ दें तो देश के किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एकत्र होना अभूतपूर्व है। मेले के दौरान प्रयागराज में जुटी श्रद्धालुओं की यह संख्या रूस, जापान, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, सिंगापुर, इस्राइल, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, ग्रीस, पुर्तगाल, बेल्जियम, चिली और यूएई जैसे कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की लगभग 80 प्रतिशत आबादी के बराबर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मेला प्रशासन के अनुसार इस माघ मेले में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उत्तर प्रदेश की कुल आबादी के लगभग 80 प्रतिशत के बराबर है। केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने और विदेश से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। माघ मेले ने साबित किया है कि यह आयोजन करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed