सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   some suspicious people are hidden cath the

कुछ संदिग्ध लोग छिपे हैं उन्हें पकड़वाईए

Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
some suspicious people are hidden cath the
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में इन दिनों सिर्फ कोरोना को लेकर ही शिकायतें और पूछताछ हो रही हैं। तमाम स्थानों से खाने और राशन की भी शिकायतें आ रही हैैं। कई लोग यह भी पूछ रहे हैं की सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कब शुरू होगी। सबसे ज्यादा फोन कोरोना के संदिग्धों के लिए ही आ रहे हैं।
Trending Videos

कुछ लोग एक धार्मिक स्थल में इकट्ठा हैं, पता लगाइए कि कौन हैं?
कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार की सुबह फोन किया गया की आईईआरटी के पास एक धार्मिक स्थल में कुछ लोग इकट्ठा हैं। आसपास के रहने वाले कई लोगों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। कंट्रोल रूम से संबंधित थाने को बताया गया। पुलिस वहां गई, वहां कोई नहीं मिला। पता चला एक परिवार के लोग ही छत पर थे। कोई देखकर लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति पानी लेकर जगह-जगह कुल्ला कर रहा है
कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस गई तो वहां कोई नहीं मिला। स्थानीय सभासद को भी इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया जहां लोगों ने शिकायत की है, उस एरिया को सैनिटाइज करा दिया जाएगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई की किसी ने यह हरकत सही में की थी या अफवाह थी।
मोहल्ले में लड़के इकट्ठा हैं, पुलिस भेजिए
कैंट में किसी ने शिकायत की कि एक स्थान पर कुछ लड़के इकट्ठा हैं और वे पान खाकर इधर-उधर थूक रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।
सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कब से शुरू होगी
कंट्रोल रूम में लगातार यह भी फोन आ रहा है कि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कब से शुरू होगी। कोरोना के अलावा भी तमाम बीमारियां हैं। उनका कहां इलाज कराया जाए।
उनसे बताया गया की वे अस्पतालों में संकर्प करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed