Swami Avimukteshwaranand News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल, आज होगा फैसला
Shankaracharya Avimukteshwaranand Case: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आज के बाद कोर्ट होली की छुट्टी के लिए नौ मार्च तक के लिए बंद हो रहा है। ऐसे में यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। शंकराचार्य को राहत मिलेगी या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है यह आज का फैसला तय करेगा।
विस्तार
नाबालिगों के साथ यौन शोषण करने के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य की अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। यह मामला न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में क्रम संख्या 142 पर सूचीबद्ध है। दोपहर बाद फैसला आने की उम्मीद है। शनिवार से हाईकोर्ट में होली की छुट्टी भी शुरू होगी। ऐसे में यह सुनवाई बेहद महत्वपूर्ण है। कोर्ट के सामने शंकराचार्य के अधिवक्ता यह तर्क दे सकते हैं कि आज के बाद कोर्ट अब नौ मार्च को खुलेगी। इस दौरान पुलिस शंकराचार्य को गिरफ्तार भी कर सकती है। इसलिए आज का दिन शंकराचार्य के लिए बेहद अहम है। कोई न कोई फैसला आने की संभावना काफी अधिक है। मामले की सुनवाई करीब चार बजे होगी। शासकीय अधिवक्ताओं की टीम बहस करने के लिए तैयारी में जुटी है।
यौन शोषण मामले में पुलिस को मिली मेडिकल रिपोर्ट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य पर यौन शोषण मामले में पुलिस को दोनों नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है। जल्द ही रिपोर्ट जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट की जांच की जा रही है। 21 फरवरी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत दो से तीन अन्य पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम हरदोई पहुंची थी। यहां से एक नाबालिग को लाकर गंगापार स्थित एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया था, जबकि इसके अगले दिन दूसरे नाबालिग का पुलिस ने मेडिकल करवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों बच्चों को जिला न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करवाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
