सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: Heat shows its attitude, fire rains from the sky, difficult to leave the house in the afternoon

Prayagraj Temperature : गर्मी ने दिखाए तेवर, आसमान से बरसी आग, दोपहर में घर से निकलना मुश्किल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाएं और तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

Temperature: Heat shows its attitude, fire rains from the sky, difficult to leave the house in the afternoon
तेज धूप के चलते सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे पर दोपहर में सन्नाटा हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाएं और तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, हालांकि शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली लेकिन तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
Trending Videos


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा दिन के साथ रात में भी गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाएगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी-जुकाम के मरीजों में 35 फीसदी वृद्धि

मौसम में आए इस बदलाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सरकारी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों में लगभग 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। मरीजों में आंखों में आंसू आने के साथ नाक बंद, गले में खराश, सीने में दर्द, खांसी और बुखार की समस्या देखने को मिल रही है।

मौसम में बदलाव की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को चाहिए कि गर्म-ठंडे से बचें और बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें। - डॉ. केके मिश्रा, फिजिशियन, कॉल्विन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed