सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The collision of the fork in Pratappur, the alliance is going ahead with 557 votes.

प्रतापपुर में रही कांटे की टक्कर, 557 मतों से आगे रहा गठबंधन 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
The collision of the fork in Pratappur, the alliance is going ahead with 557 votes.
counting - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
भदोही लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली प्रतापपुर विधानसभा सीट वोट बैंक के गणित के लिहाज से महागठबंधन के लिए मुफीद मानी जा रही थी। यही वजह रही कि यहां महागठबंधन के प्रत्याशी को कुछ ही मतों से सही यहां बढ़त मिली। भाजपा और महागठबंधन केप्रत्याशियों के बीच एक-एक वोट की लड़ाई रही। अंत में महागठबंधन 557 वोटों से आगे रहा। प्रतापपुर विधानसभा से इस वक्त बसपा के मुज्तबा सिद्दकी विधायक हैं।
Trending Videos


439 पोलिंग बूथों वाले इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा संख्या मुसलिम मतदाताओं की है। तकरीबन चार लाख मतदाताओं वाली इस विधानसभा सीट पर 50 हजार के आसपास मुसलिम मतदाता हैं। इसकेबाद कुर्मी और यादव मतदाताओं की संख्या तकरीबन 70 हजार है। सवर्ण तकरीबन 45 हजार मतदाता हैं। इसके अलावां अन्य ओबीसी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या तकरीबन दो लाख के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में इस बार 203637 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा केरमेश बिंद को 94794 तथा महागठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को 95351 मत मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव 5218 मत पाकर रहे। 1973 मतदाताओं ने नोटा पर भी बटन दबाया। रमाकांत पिछली बार लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। रमाकांत ने वहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को कड़ी टक्कर दी थी।

हंडिया विधानसभा में मतदाताओं ने विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को तरजीह दी। मतदाताओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यहां भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद महागठबंधन केप्रत्याशी रंगनाथ मिश्र से चौदह हजार से ज्यादा मतों से आगे रहे। वो भी तब जबकि यहां वर्तमान में महागठबंधन की पार्टी बसपा से हाकिमलाल बिंद विधायक हैं।

वोटों की गणित के हिसाब से हंडिया विधानसभा में महागठबंधन केपक्ष में ज्यादा मतदान होना चाहिए था लेकिन मतदाताओं ने इसे तरजीह नहीं दी। 419 पोलिंग बूथों वाले तकरीबन पौने चार लाख मतदाताओं वाली हंडिया विधानसभा में एक लाख के आसपास ब्राम्ह्ण हैं। तकरीबन इतनी ही संख्या यादव मतदाताओं की भी है। एससी-एसटी मतदाताओं की संख्या 45 हजार के आसपास है। इसके अलावां मुसलिम, ओबीसी और सवर्ण मतदाताओं की संख्या है। इस दफे लोकसभा चुनाव में 195727 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के रमेश बिंद को 99187 मत मिले जबकि महागठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 84929 मत प्राप्त हुए। कुल 14258 मतों से भाजपा प्रत्याशी रमेश आगे रहे। 1762 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed