{"_id":"69b9c177ae3271ac170e581d","slug":"the-weather-changed-the-winds-posed-a-threat-to-crops-allahabad-news-c-407-1-kor1001-12423-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मौसम का बदला मिजाज, हवाओं से फसलों पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मौसम का बदला मिजाज, हवाओं से फसलों पर मंडराया संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में मौसम का लगातार बदलता मिजाज किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है। रविवार से मंगलवार तक आसमान में छाए बादल और चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को चिंतित कर दिया है। खासकर गेहूं और सरसों की फसल बोने वाले किसान संभावित बारिश और आंधी की आंशका से बेहद परेशान हैं।
बड़ोखर, देवघाट, महुली, लेडियारी, रतेवरा, टुड़ियार समेत सभी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा। राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो सभी प्रमुख फसलें प्रभावित होंगी। बड़ोखर निवासी राम अवध सिंह ने कहा कि गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है। सरसों की कटाई जारी है। ऐसे में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिव प्रगास मिश्र ने बताया कि सरसों की फसल कट गई है। इसकी मड़ाई की तैयारी हो रही है। ऐसे में लगातार बदल रहे मौसम के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।
Trending Videos