सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two businessmen riding a bike died after being hit by a car, the accident took place in Bara.

Prayagraj : कार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यापारियों की मौत, बारा में हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

बारा थाना क्षेत्र के मैदा मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यापारियों की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Two businessmen riding a bike died after being hit by a car, the accident took place in Bara.
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के मैदा मोड़ पर रविवार को दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग व्यापारियाें की मौत हो गई। दोनों गेहूं खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी सेहत बहादुर केसरवानी (70) और बिहारी अग्रहरि (65) गल्ले का कारोबार करते थे। वे गांवों से गल्ला खरीद कर मंडी में बेचते थे। रविवार को दोनों गेहूं खरीदने बाइक से निकले थे। रीवा रोड स्थित मैदा मोड़ के पास प्रयागराज की ओर से जबलपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्रयागराज ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। व्यापारियों की मौत से कस्बे में मातम छा गया है। बताया जाता है कि दोनों व्यापारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी थे। थाना प्रभारी बारा संजय राय ने बताया कि कार सवार जबलपुर के हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed