सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two new judges took oath in Allahabad High Court, Amitabh Rai and Rajiv Lochan became judges

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, अमिताभ राय और राजीव लोचन बने जज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवा को दो नए न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने न्यायमूर्ति अमिताभ राय और राजीव लोचन शुक्ल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Two new judges took oath in Allahabad High Court, Amitabh Rai and Rajiv Lochan became judges
हाईकोर्ट में दो नए जजों अमिताभ राय और राजीव लोचन शुक्ल ने शपथ ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को नवनियुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय और न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल को मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय लखनऊ पीठ में वकालत कर रहे थे। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल प्रयागराज में ही वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में वकालत कर रहे थे। इनके नामों की सिफारिश मार्च 2025 में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से भेजी गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर ली। पिछले सप्ताह अधिवक्ता अरुण कुमार ने भी न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली थी।

अब हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के साथ न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 87 हो गई जबकि स्वीकृत पद 160 हैं। वहीं, हाल ही में तीन न्यायमूर्तियों का स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में यह संख्या 84 रहेगी। सोमवार को शपथ ग्रहण के चलते अदालतें 10:45 बजे बैठीं। इस दौरान वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति डॉ.शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायमूर्ति रहे हैं न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल के बाबा

न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला के बाबा महेश नारायण शुक्ल इलाहाबाद हाईकोर्ट में 1983 से 1985 तक मुख्य न्यायमूर्ति के पद पर रहे हैं। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल फतेहपुर की बिंदकी तहसील के खजुहा कस्बे के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह प्रयागराज के सिविल लाइंस में रह रहे हैं। न्यायमूर्ति ने लंबे समय तक आपराधिक और सिविल मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed