{"_id":"69b9c186fca853127400c1f4","slug":"ujjwal-raman-singh-raised-the-issue-of-kathuli-underpass-in-parliament-allahabad-news-c-407-1-sald1005-12432-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उज्ज्वल रमण सिंह ने संसद में कठौली अंडरपास का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उज्ज्वल रमण सिंह ने संसद में कठौली अंडरपास का मुद्दा उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कठौली गांव के सामने वर्षों पुरानी अंडरपास निर्माण की मांग को सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने फिर एक बार लोकसभा में उठाया है। बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रूट पर कठौली गांव के सामने ग्रामीग कई वर्षों से अंडरपास की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन रेलवे विभाग ने मुख्य गेट को ही बंद कर दिया है।
कठौली गांव के समाजसेवी अजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली से हावड़ा तक केंद्र सरकार की फ्रेट कॉरिडोर योजना लागू होने के बाद देशभर में कई रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त कर आरओबी या आरयूबी का निर्माण कराया गया, लेकिन कठौली गांव के सामने कोई अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं बनाया गया। मंगलवार को ग्रामीणों ने कठौली में बैठक कर खुशी जताई है। बैठक में अजीत सिंह, दयाशंकर गौतम, हेमंत शर्मा, जय प्रकाश, जितेंद्र शर्मा, माधव प्रकाश मिश्र, शीतला यादव, राजकुमार गौतम आदि रहे।
Trending Videos