सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister SP Singh Baghel reached Umesh Pal's house, said - Police will catch the absconding accused soo

Umesh Pal : उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, बोले- फरार आरोपियों को जल्द पकड़ेगी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को उमेश पाल के परिजनों को मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। जल्द ही कानून के तहत सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Union Minister SP Singh Baghel reached Umesh Pal's house, said - Police will catch the absconding accused soo
उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को धूमनगंज सुलेमसराय पहुंचकर विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल के परिजनों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हत्याकांड में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Videos


एसपी सिंह बघेल ने उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल से बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना। उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि उमेश पाल की हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। तमाम आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जो आरोपी अभी तक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं उन्हें भी कानून के तहत सजा दिलाने का कार्य पुलिस करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister SP Singh Baghel reached Umesh Pal's house, said - Police will catch the absconding accused soo
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।

बड़े हनुमानजी का दर्शन किया

केंद्रीय मंत्री बघेल ने उमेश पाल के परिजनों को सांत्वना देने के बाद संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधि विधान से बजरंग बली की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के नेता मौजूद रहे।

ट्विट कर लिखा- नेस्तनाबूद कर देता है मां के आंसू

केंद्रीय मंत्री ने उमेश पाल के घर पर परिजनों को सांत्वना देने के बाद फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- आज प्रयागराज में स्वर्गीय उमेश पाल जी के घर पर माताजी और परिवार के सदस्यों का हाल चाल जाना। आज श्री उमेश पाल जी को गए चार महीने हो गए, लेकिन मां के आंसू नहीं सूखे। मां का आशीर्वाद अगर लोगों को जीवन देता है तो मां के आंसू कई बार लोगों को नेस्तनाबूद भी कर देता है।

Union Minister SP Singh Baghel reached Umesh Pal's house, said - Police will catch the absconding accused soo
कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला।

अखिलेश पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पत्रकारों के सवाल पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। अखिलेश द्वारा यूपी की 80 लोकसभा सीट पर जीत का दावा करने के सवाल पर मंत्री बोले - 80 सीटों का दावा करने वाले अखिलेश यादव पिछले चुनाव में अपने आधे परिवार को हारने से नहीं रोक पाए, जबकि उन्हें मायावती की पार्टी का भी समर्थन प्राप्त था। मंत्री ने इस दौरान कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर से उनके आवास पर जाकर मुलाकात भी की।

Union Minister SP Singh Baghel reached Umesh Pal's house, said - Police will catch the absconding accused soo
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला।

24 फरवरी को की गई थी उमेश पाल की हत्या

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को उनके सुलेमराय जयंतीपुर स्थित घर के सामने कर दी गई थी। वारदात में उमेश पाल समेत उनके दो सरकारी गनर भी मारे गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। जिसमें माफिया अतीक का बेटा असद, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, गुलाम हसन, अरमान आदि नजर आ रहे थे। असद, गुलाम, अरबाज, उस्मान चौधरी को पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या हो गई है। वारदात में मुख्य भूमिका निभाने वाला गुड्डू मुस्लिम अभी तक फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed