UP Board : अंक बढ़ाने का लालच देकर परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में धोखाधड़ी का खेल
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का डिजिटल मूल्यांकन प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में शुरू हो गया है। इस दौरान साइबर ठग छात्रों को अंक बढ़ाने का प्रलोभन देकर गुमराह करने में जुट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का डिजिटल मूल्यांकन प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में शुरू हो गया है। इस दौरान साइबर ठग छात्रों को अंक बढ़ाने का प्रलोभन देकर गुमराह करने में जुट गए हैं। इस जानकारी के बाद यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
सचिव भगवती सिंह ने छात्रों से ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लेने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषद कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। भगवती सिंह ने छात्रों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी मुहैया न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
शिकायत दर्ज कराने के निर्देश
छात्रों को डीआईओएस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। यह कदम छात्रों को ठगी से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। बोर्ड ने छात्रों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है। व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।
क्षेत्रीय कार्यालयों के हेल्पलाइन नंबर
शिकायत दर्ज कराने के लिए अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालयों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। मेरठ क्षेत्र के लिए 9454457256 और बरेली के लिए 9415060575 नंबर उपलब्ध है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 9410077710 और वाराणसी के लिए 9450964432 नंबर है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 9415259462 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।