सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Get your educational details amended by the sixth day, otherwise you will not get a chance again.

UP Board : छह तक शैक्षिक विवरण में करा लें संशोधन, फिर नहीं मिलेगा मौका

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधार के लिए तीन से चार बार मौका दे चुका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके शैक्षिक विवरण में कोई न कोई तकनीकी कमी है।

UP Board: Get your educational details amended by the sixth day, otherwise you will not get a chance again.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधार के लिए तीन से चार बार मौका दे चुका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके शैक्षिक विवरण में कोई न कोई तकनीकी कमी है। स्कूलों के प्रधानाचार्य इस प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड ने छह मई तक अंतिम मौका देते हुए स्पष्ट किया है कि संशोधन करा लें, इसके बाद कोई भी मामला आया तो कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आ चुका है। जल्द ही अंकपत्रों का वितरण भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में शैक्षिक विवरण में सुधार के लिए परिषद ने पांचवीं और अंतिम बार अवसर प्रदान किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो आदि में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाने पर उसे सुधारने के लिए यह आखिरी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भविष्य में होने वाली असुविधा से बचाना है। उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड करें। इसके बाद संशोधन से संबंधित विवरण स्पष्ट रूप से भरकर स्वयं सत्यापित करें और जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त कर पुनः पोर्टल पर अपलोड करें। यह प्रक्रिया छह मई की शाम तक चलेगी।


निर्धारित अवधि के भीतर विद्यालयों को सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। सचिव ने कहा है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधन के लिए आवेदन नहीं किया जाता और बाद में प्रमाणपत्र जारी होने के उपरांत त्रुटि सुधार की मांग की जाती है तो ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed