सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC CSE: Fulfilling her parents' dreams, Nivedita cracked the UPSC exam

UPSC CSE : मां-पिता के सपनों को किया साकार, निवेदिता ने यूपीएससी में पाई सफलता

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सिसई सिपाह, बहरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूनम कुमारी की पुत्री निवेदिता चंद्रा ने 855वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

UPSC CSE: Fulfilling her parents' dreams, Nivedita cracked the UPSC exam
यूपीएससी में चयनित निवेदिता अपननी मां के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सिसई सिपाह, बहरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूनम कुमारी की पुत्री निवेदिता चंद्रा ने 855वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। बलिया के उचेरा की रहने वाली पूनम कुमारी वर्तमान में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति दीनानाथ जिला समाज कल्याण अधिकारी थे। वर्ष 2021 में डेंगू की चपेट में आने से उनका निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों टूट गए। इस घटना के बाद मां ने बेटी को फिर से हौसला दिया। जिसके बाद निवेदिता चंद्रा ने सफलता पाई है।

Trending Videos


निवेदिता चंद्रा ने हाईस्कूल (2013) और इंटरमीडिएट (2015) की शिक्षा गर्ल्स हाई स्कूल एंड कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची से वर्ष 2019 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2021 बैच में यूपी पीएससी के माध्यम से डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुईं। वर्ष 2023 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वह आईआरटीएस (भारतीय रेलवे यातायात सेवा) में चयनित हुईं। वर्तमान में वह लखनऊ में रेलवे अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण ले रही हैं। निवेदिता के भाई मिलिंद चंद्रा दिल्ली में चंद्रा सॉल्यूशंस फर्म के साथ इन्वेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। पूनम कुमारी ने कहा कि बेटी की सफलता से वह बेहद गौरवान्वित हैं। उन्होंने बताया कि निवेदिता ने अपने पिता और मेरे के सपनों को साकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed