{"_id":"6a33e96f55234af95506b12c","slug":"weather-news-monsoon-arrives-in-prayagraj-pratapgarh-and-kaushambi-rainfall-to-increase-next-week-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: प्रयागराज-प्रतापगढ़-कौशाम्बी में मानसून की दस्तक, अगले सप्ताह बढ़ेगी बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: प्रयागराज-प्रतापगढ़-कौशाम्बी में मानसून की दस्तक, अगले सप्ताह बढ़ेगी बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी रही है।
सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी रही है, लेकिन अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के बाद 20 से 22 जून के बीच पूर्वी यूपी में वर्षा गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21-22 जून के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में अगले एक सप्ताह के दौरान 20 से 60 मिमी तक वर्षा दर्ज होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और स्थानीय स्तर पर भारी बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की देरी के कारण क्षेत्र में अभी भी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में प्रयागराज सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस व लू से राहत मिलेगी।
पिछले वर्ष 2025 में मानसून जून के तीसरे सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो गया था और जून के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार मानसून की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। पूर्वानुमान के अनुसार 2026 में देशभर में मानसूनी वर्षा सामान्य से कम रहने की आशंका है तथा जून महीने की वर्षा भी औसत से नीचे रह सकती है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ सकता है, हालांकि स्थानीय स्तर पर अच्छी वर्षा के दौर से कृषि कार्यों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी और उमस बनी रह सकती है, लेकिन 20 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने और बारिश बढ़ने से मौसम सुहावना होने की संभावना है। किसानों की निगाहें अब मानसून की नियमित वर्षा पर टिकी हैं, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिल सकेगी।