{"_id":"5e8b83ff8ebc3e769667073b","slug":"where-to-check-if-someone-is-corona-allahabad-news-ald272762584","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को कोरोना हो तो कहां जांच कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को कोरोना हो तो कहां जांच कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कोरोना का पहला मरीज सामने आने के बाद कंट्रोल रूम में सोमवार को दिन भर कोरोना को लेकर पूछताछ होती रही। कुछ ने शिकायतें की कि उनके पड़ोस में कोरोना का मरीज है तो कुछ ने बताया कि उनके घर के पास शराब बिक रही है। सूचनाओं को संबंधित थानों को प्रेषित कर दिया गया।
अगर किसी कोरोना हो जाए तो वह कहां जाए। कोरोना की जांच करने वाले डॉक्टर कहां मिलेंगे।
फोन करने वालों से बताया गया कि शहर के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया जा सकता है। कोरोना की जांच कराने जा रहे हैं। यह बताने पर कोई भी पुलिस वाला उन्हें नहीं रोकेगा। जांच के बाद उनका अस्पतालों में इलाज भी किया जाएगा।
हटिया पुलिस चौकी के पास कुछ संदिग्ध लोग हैं जो संभवत बाहर से आए हैं उनकी जांच कराई जाए वे संभवत कोरोना के मरीज हैं।
सूचना पर तुरंत मुट्ठी गंज थाने की फोर्स और पीआरबी की गाड़ी को वहां भेजा गया हालांकि कोरोना का कोई मरीज या संदिग्ध वहां नहीं मिला सूचना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।
नैनी के मेवालाल की बगिया स्थित एक इंग्लिश शराब दुकान के पास ब्लैक में बेची जा रही है अंग्रेजी शराब। स्थानीय पुलिस को सूचना दिया फिर भी कुछ नहीं हुआ।
कंट्रोल रूम की सूचना पर नैनी पुलिस ने मेवालाल की बगिया के पास छापा मारा लेकिन जिस दुकान के बारे में बताया जा रहा था,वह बंद थी पुलिस ने आसपास के रहने वालों से भी इस बारे में दरियाफ्त की है।
लकड़ मंडी खुल्दाबाद में गलियों में लोगों का जमावड़ा खूब लग रहा है। पुलिस गलियों में नहीं जा रही है।
सूचना तुरंत खुल्दाबाद थाने को प्रेषित की गई। पुलिस गलियों में गई और लोगों को समझाया बुझाया और लॉकडाउन के महत्व के बारे में बताया। चेतावनी भी दी कि अगर नहीं सुधरे तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos