{"_id":"69b711494b4349e69102d889","slug":"where-to-go-what-to-do-gas-cylinder-is-not-available-allahabad-news-c-3-1-ald1020-842366-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कहां जाएं, क्या करें... नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कहां जाएं, क्या करें... नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में गैस खत्म है और बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, क्या करें? गैस तो बुक करा ली है लेकिन चार दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका है, इसके लिए क्या करना होगा? जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में लगातार आ रहे फोन पर इसी तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं, नई बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिनों की अनिवार्यता ने मुसीबत और बढ़ा दी है।
तुलारामबाग निवासी रामकृष्ण सिंह बताते हैं कि उनका संयुक्त परिवार है और घरेलू रसोई गैस का एक सिलिंडर अधिकतम 20 दिन चलता है। घर में दो सिलिंडर हैं लेकिन दूसरा खाली है। बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। एजेंसी से संपर्क किया तो बताया गया कि पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद बुकिंग होगी।
बेली रोड निवासी सिद्धार्थ श्रीवास्तव बताया कि कई प्रयासों के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला। उन्हें झूंसी में अपने एक रिश्तेदार से सिलिंडर मांगना पड़ा। कंट्रोल रूम में फोन किया था लेकिन नई बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिन की अनिवार्यता बताकर फोन रख दिया गया।
प्रीतम नगर के विकास जायसवाल को 25 दिन बाद बुकिंग पर सिलिंडर मिला। इससे पहले प्रयास करने पर एक हॉकर ने अतिरिक्त पैसे की मांग की थी लेकिन उन्होंने सिलिंडर नहीं लिया।
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आपूर्ति सामान्य है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 70 से 80 फोन आ रहे हैं। ज्यादातर उपभोक्ता केवाईसी न होने की समस्या बता रहे हैं। उन्हें जानकारी दी जा रही है कि एजेंसी में जाकर केवाईसी करा लें। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग के तीन से चार दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग की वरीयता के आधार पर वितरण किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
00
कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें संपर्क
संजय कुमार यादव (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, प्रभारी) - 8299632748
विकास कुमार सोनकर (पूर्ति निरीक्षक) - 7388036037
राम किशोर (आपूर्ति लिपिक) - 8853522200
कुलदीप कुमार (आपूर्ति लिपिक) – 8026271301
00
नोट: फोटो भी है-- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एलपीजी किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन
देशभर में बढ़ती एलपीजी की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा और जागरूक नागरिक मंच की ओर से रविवार को लल्ला चुंगी पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर पर्चे वितरित किए।
दिशा छात्र संगठन की निधि ने कहा कि सरकार की विदेश नीति की विफलता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता की वजह से हॉस्टल के छात्र-छात्राएं भूखे रहने को मजबूर हैं।
आरोप लगाया कि इस कठिन परिस्थिति में हॉस्टल के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन समुचित भोजन का प्रबंध नहीं करवा पा रहा है। जागरूक नागरिक मंच के अविनाश ने कहा कि इस स्थिति से सबसे अधिक छात्र, मेहनतकश आबादी और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं।
Trending Videos

नोट: फोटो भी है