{"_id":"6a2d2d383bd8ba640d06290d","slug":"youth-dies-after-iron-plate-falls-from-crane-at-private-company-one-in-critical-condition-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : निजी कंपनी में क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : निजी कंपनी में क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर में स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान क्रेन से प्लेट गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर में स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान क्रेन से प्लेट गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा खुर्द गांव निवासी हंसराज यादव (51) पुत्र मुकुटधारी यादव औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में फीटर का काम करते थे। शुक्रवार को काम के दौरान लोहे की प्लेट क्रेन से नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा औद्योगिक थाना क्षेत्र के चटकहना गांव निवासी अमरजीत पाल घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसराज की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हंसराज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र कमलेश कुमार पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।