{"_id":"69482f598dfd19fb86061d7a","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-bisuhi-river-with-an-approval-of-rs-1568-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-147444-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिसुही नदी पर बनेगा पुल, 15.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिसुही नदी पर बनेगा पुल, 15.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
भीटी बाजार में बिसुही नदी पर बनी सकरी पुलिया पर आवागमन करते वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा के भीटी बाजार में बिसुही नदी पर बनी संकरी पुलिया की जगह अब एक नया पुल बनाया जाएगा। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति दे दी है। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल 15.68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 7.84 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
यह पुल गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर प्रमुख जिला मार्ग के किमी-13 पर बनेगा। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यहां स्थित संकरी पुलिया के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पुल की स्वीकृति के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 से शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 18 दिसंबर को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुल निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। इसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए परियोजना को हरी झंडी दे दी गई। पुल निर्माण से भीटी बाजार सहित आसपास के दर्जनों गांवों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
तकनीकी रूप से मजबूत होगा सेतु
प्रस्तावित दीर्घ पुल की लंबाई 71.08 मीटर और चौड़ाई सात मीटर होगी, जिससे दोतरफा यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। पुल के दोनों ओर 200-200 मीटर लंबे अप्रोच मार्ग बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बाढ़ और जलस्तर बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा कार्य भी कराए जाएंगे। पुल के निर्माण से गोसाईगंज, महरुआ और दोस्तपुर की ओर आवागमन और अधिक सुगम होगा।
सकरी पुलिया से जाम की समस्या होती थी
सकरी पुलिया के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी। दीर्घ सेतु बनने से आवागमन आसान होगा और बाजार आने-जाने में समय बचेगा।
— चंद्रभान, भीटी
भारी वाहनों की आवाजाही में होगी सहूलियत
पुलिया छोटी होने से भारी वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती थी, जिससे कारोबार प्रभावित होता था। नए सेतु के निर्माण से व्यापार को गति मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
— रोशन लाल श्रीवास्तव, पांडेय पैकौली
व्यापार और आवागमन को मिलेगी नई गति
भीटी बाजार में बिसुही नदी पर दीर्घ सेतु का निर्माण लंबे समय से आवश्यक था। शासन की ओर से 15.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति और पहली किश्त जारी होने से अब यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ेगी। सेतु बनने से गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।
— डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी
तकनीकी स्वीकृति के बाद शुरू होगा कार्य
दीर्घ सेतु के निर्माण से पूर्व सामान्य व्यवस्था आरेख (जीएडी) तैयार किया जाएगा। इसके बाद सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
— अमर सिंह, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, अयोध्या
Trending Videos