{"_id":"6a77636fbadf2414fe0ab83f","slug":"albendazole-will-be-given-to-11-million-children-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162435-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 11 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 11 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 अगस्त को जिले में एक से 19 वर्ष तक के करीब 11 लाख बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरविभागीय बैठक के साथ ब्लॉक स्तर पर निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है।
अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।
10 अगस्त को दवा लेने से छूटे बच्चों के लिए 14 अगस्त को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन दोबारा अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों के पेट में मौजूद कृमि उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। एल्बेंडाजोल कृमियों को समाप्त करने में प्रभावी है। कृमि से मुक्ति मिलने पर बच्चों के शरीर को भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का बेहतर लाभ मिल पाता है।