{"_id":"6a7763fbd421b1850c0b9444","slug":"preparation-has-started-to-build-a-new-bridge-over-the-tondi-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162430-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टोंडी नदी पर नया पुल बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टोंडी नदी पर नया पुल बनाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
पांच अगस्त 2024 के अंक में हादसे का कारण बनेगा बिना रेलिंग वाला पुल शीर्षक से प्रकाशित खबर।संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। क्षेत्र में टोंडी नदी पर बने जर्जर पुल को अब नए स्वरूप में बनाया जाएगा। वर्षों से टूटी रेलिंग और हादसों का खतरा झेल रहे इस पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए मार्ग पर यातायात परिवर्तित कर दिया है।
बारिश के कारण अभी मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पुराने पुल की दोनों ओर की रेलिंग लगभग पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। फरवरी 2026 के आसपास यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा पुल से नदी में गिर गया था। नदी में पानी नहीं होने से एक बड़ा हादसा बच गया था। हाल ही में एक बाइक सवार भी पुल से गिरकर घायल हो गया था। पुल की खराब स्थिति को लेकर पांच अगस्त 2024 और सात जनवरी 2025 को खबरें प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों में टूटी रेलिंग और हादसों की आशंका जताई गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और नए पुल की तैयारी शुरू की।
भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बताया कि पुल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की मांग थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक जानकारी दी थी। बारिश के कारण काम रुका हुआ है। फिलहाल यातायात परिवर्तित मार्ग से चल रहा है। बारिश थमने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का होता है आवागमन
यह मार्ग दुल्हूपुर से आजमगढ़ को जोड़ता है। दुल्हूपुर बाजार, करीमनगर खास, कोरझा, पाभीपुर, सीताघाट और पिंडोरिया समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए यह प्रमुख संपर्क मार्ग है। रोजाना ग्रामीण, स्कूली बच्चे और वाहन इस पुल से गुजरते हैं। नए पुल की तैयारी से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। करीमनगर निवासी जयपाल, दिलीप गौतम, ग्राम प्रधान मोहसिन जाफरी, जगदीश सिंह, पाभीपुर प्रधान राम आशीष यादव, भूप नारायण पांडेय, संगम पांडेय और दीपक गौड़ ने अमर उजाला का आभार जताया।