Ambedkarnagar: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, बिजली के तार पैर में बांधकर लगाया करंट
सुबह ग्रामीण युवक को जगाने उसके घर पहुंचे। चैनल के पास उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पैर में बिजली का तार लिपटा था। ग्रामीणों ने पहले तार हटाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गब्बर शुक्ला की हत्या से सनसनी फैल गई। उनका शव घर के चैनल के पास खून से लथपथ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और पैर में बिजली का तार लपेटकर करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
अजय कुमार अविवाहित थे और गांव की आबादी से कुछ दूरी पर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। खेती-किसानी का काम करते थे। उनके बड़े भाई राजेश शुक्ला परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद अजय घर में सोने चले गए थे।
सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीण अजय को जगाने उनके घर पहुंचे। चैनल के पास उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पैर में बिजली का तार लिपटा था। ग्रामीणों ने पहले तार हटाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। किचन से एक धारदार हथियार (टेंगरी) भी बरामद हुआ है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अजय पर पहले किचन में धारदार हथियार से हमला किया गया और इसके बाद उन्हें चैनल गेट के पास तख्ते पर लिटाकर पैर में बिजली का तार बांधकर करंट लगाया गया। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना का क्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनूप कुमार सिंह, थाना प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.