फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diversion started for Kanwar Yatra, barriers set up at 16 places

Ambedkar Nagar News: कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन शुरू, 16 स्थानों पर लगाए बैरियर

Sat, 08 Aug 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Diversion started for Kanwar Yatra, barriers set up at 16 places
अकबरपुर के गौहन्ना बाईपास के पास लगया गया बैरियर व जानकारी लेते टीएसआई जेबी यादव। स्रोत पुलिस व
अंबेडकरनगर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार से डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके लिए कुल 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यह डायवर्जन 12 अगस्त तक लागू रहेगा। अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर, जौनपुर व अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि श्रावण के दूसरे सोमवार (10 अगस्त) और शिवरात्रि (11 अगस्त) के अवसर पर शनिवार से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर और बस्ती की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के विभिन्न कटों से डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

मालीपुर, महरुआ, बेवाना, जैतपुर, कटका और राजेसुल्तानपुर क्षेत्र से भारी वाहनों को नीचे उतरने की अनुमति नहीं है। अकबरपुर शहर में फायर स्टेशन, गौहन्ना चौराहा, भीखारीपुर, कटरिया याकूबपुर, न्यौतरिया, जलालपुर रोड और मालीपुर रोड बाईपास समेत कई स्थानों पर नो-एंट्री लागू की गई है। अलीगंज के सम्हरिया चौराहा, अकबरपुर तहसील तिराहा और पहतीपुर तिराहा से अयोध्या जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। अयोध्या की ओर जाने वाले वाहन मिझौड़ा चौराहा-महरुआ-यादव नगर मार्ग से गुजरेंगे, जबकि बसखारी, जलालपुर और मालीपुर की ओर से आने वाले वाहन अकबरपुर बाईपास-गोहन्ना-महरुआ-मिझौड़ा-यादव नगर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि अन्नावा बाजार, यादव नगर, गौहन्ना, अयोध्या मार्ग, टांडा मार्ग समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed