सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employment officer's service terminated, mate removed

Ambedkar Nagar News: रोजगार सेवक की सेवा समाप्त, मेट को हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Employment officer's service terminated, mate removed
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मनरेगा योजना के तहत जाॅबकार्ड धारकों का सत्यापन तेजी से चल रहा है। उनका ई-केवाईसी करके कार्ड को एक्टिवेट किया जा रहा है। जिससे उनको काम दिया जा सके। मंगलवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सभी ब्लॉकों में चल रहे अभियान की समीक्षा की, जिसमें जहांगीरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरुवांव की प्रगति दयनीय मिली, जिसके बाद सीडीओ ने यहां की ग्राम रोजगार सेवक पूजा सिंह की सेवा समाप्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कटेहरी की ग्राम पंचायत खेमापुर में तैनात मेट शोभावती की ओर से ई केवाईसी के काम में लापरवाही बरतने के कारण उनके स्थान पर अन्य महिला मेट को नामित किए जाने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि ई केवाईसी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed