सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fourth case registered against PNB agent

Ambedkar Nagar News: पीएनबी एजेंट के खिलाफ चौथा मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fourth case registered against PNB agent
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मेटलाइफ बीमा कंपनी के एजेंट उमेर अहमद और बैंककर्मियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जाली पॉलिसियों के नाम पर अब तक ढाई करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार की रात टांडा कोतवाली में एजेंट उमेर और अज्ञात पीएनबी बैंककर्मियों के खिलाफ चौथी एफआईआर दर्ज की गई, जिससे इस धोखाधड़ी के जाल का दायरा और भी स्पष्ट हो गया है।
Trending Videos

अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर के आत्माराम ने आरोप लगाया कि बीमा एजेंट उमेर ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक विकास भवन का कर्मचारी बताकर पांच लाख रुपये पॉलिसी कराने के नाम पर ठग लिए और उनको फर्जी पॉलिसी बांड थमा दिया। अलीगंज के आसोपुर निवासी राम किशोर से वर्ष 2024 में 29.50 लाख रुपये की पॉलिसी कराई थी, जिसके एवज में एजेंट ने उनसे 22.10 लाख रुपये चेक और 7.40 लाख रुपये नकद लिए थे। दी गई पॉलिसी बांड में 27 लाख रुपये के बांड कूटरचित निकले हैं। छज्जापुर निवासी ऋतुराज खन्ना से 11 लाख 25 हजार और रितिका खन्ना के नाम से 20 लाख की फर्जी एफडी देकर उनसे एक लाख 40 हजार रुपये लिया था। सीओ टांडा शुभम कुमार का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मेटलाइफ बीमा कंपनी के एजेंट उमेर पर अब तक ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच जारी है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed