{"_id":"698cd34d009cd057d2038e67","slug":"stability-for-traders-support-for-women-employment-for-youth-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-150545-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: व्यापारियों को स्थिरता, महिलाओं को संबल, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: व्यापारियों को स्थिरता, महिलाओं को संबल, युवाओं को मिलेगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर में मोबाइल पर बजट देखतीं छात्राएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बजट ने समाज के विभिन्न वर्गों में नई उम्मीदें जगा दी हैं। छोटे व्यापारियों को जहां मुनाफे और कारोबार में स्थिरता की संभावना नजर आ रही है, वहीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आय बढ़ने की उम्मीद है। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा पर जोर रोजगार के नए द्वार खोलने वाला माना जा रहा है। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा ने छात्राओं और अभिभावकों में विशेष उत्साह भर दिया है। बजट को लेकर अलग-अलग वर्ग अपने-अपने तरीके से इसे अवसर और भविष्य की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा पर जताया हर्ष
बजट में महिलाओं और उनके रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। इसको लेकर महिलाओं और छात्राओं में हर्ष है। हालांकि, सेफ सिटी परियोजना जिला स्तर लागू न होने की टीस भी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। अकबरपुर के मीरानपुर में स्कूली छात्राओं ने योगी सरकार का आभार व्यक्त किया। बसखारी की शिवांगी पाल ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा को बेटियों के लिए अच्छी पहल बताया। शांति कुमारी ने महिलाओं के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र खोले जाने पर खुशी व्यक्त की। बीए की छात्रा शिवांगी सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है। अर्चना ने बताया कि सेफ सिटी परियोजना के तहत महिला पुलिस बीट, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी-रोमियो स्क्वॉड की तैनाती की गई है। इंद्रेश यादव ने श्रमजीवी छात्रावास योजना को कामकाजी महिलाओं के लिए वरदान बताया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
युवा- स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा से मिलेंगे रोजगार
बजट में स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा में एआई के इस्तेमाल से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिले में सीएम युवा उद्यमी योजना में पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण पाकर जिले के करीब 2000 युवा अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं। जलालपुर के युवा व्यवसायी दीपक गोयल ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अच्छी मुहिम चलाई जा रही है। कम लागत में भी लोग बेहतर शिक्षा और रोजगार के संसाधन प्राप्त कर रहे हैं। इससे युवा जॉब मेकर की भूमिका में आ रहे हैं। गुलाबचंद ने बताया कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट लाया गया है। इसका फायदा हर वर्ग को होगा। आईटीआई में टाटा के सहयोग से दी जा रही तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सहायक हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की लैब शुरू होने से नई तकनीक सीख सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
महिला- समूह की महिलाओं की बढ़ेगी आय
सरकार के बजट को महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सकारात्मक पहल बताते हुए खुशी जताई है। रिया महिला बाल कल्याण समिति की प्रबंधक रेनू प्रजापति ने कहा कि यह बजट मिशन शक्ति और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। गुड्डन ने कहा कि सी-मार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से हमारे उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और आमदनी बढ़ेगी। गुड़िया ने कहा कि सरकारी सहयोग से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। संजू सिंह ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ाव मिलने से हमें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किरन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह बजट उम्मीद की नई किरण है। नीतू ने कहा कि हम अब छोटे काम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि बड़े स्तर पर उत्पादन कर सकेंगे। सुदामा देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में हमारी पहचान मजबूत होगी। इस दौरान सभी महिलाओं ने मोबाइल पर बजट प्रसारण देखा और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
व्यापार- छोटे व्यवसाइयों को मुनाफे और स्थिरता की उम्मीद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित नई सड़क शहजादपुर में बजट पर व्यापारियों ने गहन चर्चा की। कपड़ा कारोबारी दीपा काबरा ने बताया कि छोटे व्यवसाइयों के मुनाफे और स्थिरता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। स्थानीय उत्पादों को तरजीह दिए जाने से कारोबार में इजाफा होगा। बाहर के व्यापारियों का आना बढ़ेगा। बुनकर और कपड़ा उद्योग को संजीवनी मिलेगी, जिससे अंबेडकरनगर अपनी पुरानी पहचान फिर से प्राप्त कर सकेगा। पंकज तिवारी ने कहा कि बजट हर साल आता है, लेकिन जमीन पर भी काम होना चाहिए। लोगों को सुविधाएं मिल सकें, इसका प्रयास करने की आवश्यकता है। दवा व्यवसायी राजेश अग्रहरि ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारियों के सस्ते इलाज की पहल अच्छी है। चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार हो रहा है, हालांकि और सुधार की आवश्यकता है। एमएसएमई को बढ़ावा मिलने से नए उद्योग लगेंगे।
Trending Videos