{"_id":"6a64eff242ca32ed9f06ee4e","slug":"kanwar-yatra-will-have-high-tech-security-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161343-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईटेक सुरक्षा में होगी कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईटेक सुरक्षा में होगी कांवड़ यात्रा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ऑडिटोरियम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक और प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स की पैनी नजर रहेगी। 30 जुलाई कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को दो सुपर जोन, आठ जोन और 78 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में दरोगा और पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा में लगाया गया है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस और पीएसी का पहरा रखा गया है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिए छह कांवड़ मार्गों में पुलिस एवं पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा दो कंपनी पीएसी भी ड्यूटी में लगाई गई है।
जिले में प्रमुख शिव मंदिरों पर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्लान तैयार किया है। शिव मंदिरों में शिवबाबा, झारखंडी महादेव मंदिर, शिवालय मंदिर शिवबाबा भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्य तौर पर छह मार्गों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कांवड़ क्षेत्र व चेकिंग के लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं। मंदिरों और संवेदनशील स्थानों के अलावा चौराहों और मिश्रित आबादी में सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।