फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two accused in the Khajuri shooting incident arrested in encounter

Ambedkar Nagar News: खजुरी गोलीकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the Khajuri shooting incident arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र के खजुरी बाजार में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद दुर्गेश सिंह और आलोक मिश्रा को पकड़ा गया। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू के बाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी आलोक मिश्रा जंगल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने घटना की जानकारी दी। 21 जुलाई की दोपहर अतुल कुमार यादव अपने मित्र कृष्णा के साथ समोसा खा रहे थे। इसी दौरान होली के विवाद को लेकर आलोक मिश्रा, दुर्गेश सिंह और उनका एक साथी कार से पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज की और अतुल के भागने पर दुर्गेश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली अतुल के बाएं पैर में लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। शनिवार दोपहर एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और मालीपुर पुलिस को सूचना मिली। आरोपी जिंदासपुर जंगल में छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो दुर्गेश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

घायल आरोपी दुर्गेश को पहले सीएचसी नगपुर और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसके साथी आलोक मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से .32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद की है। एक कारतूस, एक खोखा और एक बाइक भी मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह का निर्देशन रहा। एसओजी प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और विनोद यादव टीम में शामिल थे। थानाध्यक्ष मालीपुर शशांक कुमार शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वाट और सर्विलांस टीमों ने मिलकर यह गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

सीओ अनूप कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी दी। दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ मालीपुर थाने में चार पुराने मामले दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, धमकी और बलवा शामिल हैं। आलोक मिश्रा के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed