{"_id":"6a64ef38861ab216b9075122","slug":"solution-day-a-total-of-three-cases-resolved-in-35-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161375-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 35 में कुल तीन मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 35 में कुल तीन मामलों का निपटारा
विज्ञापन
टांडा कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम ईशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण की गति धीमी नजर आई। टांडा कोतवाली में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निदान के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व से संबंधित मामलों का समाधान नहीं हो सका। अकबरपुर कोतवाली में चार लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से पुलिस से जुड़े दो मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं, राजस्व संबंधी दो मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच और निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस पर कुल 35 शिकायतें आईं, जिनमें से महज तीन का ही निपटारा हो सका।
जलालपुर के उसमापुर देहात निवासी सियाराम गुप्ता ने अपनी पैतृक भूमि के बंटवारे वाले हिस्से में सनई की बोआई कर रखी है, लेकिन विपक्षी जबरन उस जमीन पर दीवार खड़ी कर रहे हैं। विरोध करने पर वे फौजदारी पर आमादा हो रहे हैं। बार बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
जलालपुर के मरहरा निवासी अजय कुमार गोस्वामी ने बताया कि उनकी जमीन की पैमाइश लेखपाल द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बीते दिनों कराई गई थी। उन्होंने निर्माण कार्य भी शुरू किया था। विपक्षी ने निर्माण ढहा दिया और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद भी उनपर कार्रवाई नहीं की जा रही है।