{"_id":"6a64eeeb70199ebb94020530","slug":"the-medical-college-got-43-junior-residents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-161377-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज को मिले 43 जूनियर रेजिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज को मिले 43 जूनियर रेजिडेंट
विज्ञापन
महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। कॉलेज को 43 नए जूनियर रेजिडेंट मिले हैं, जिनमें 30 पुरुष और 13 महिला चिकित्सक शामिल हैं। सभी डॉक्टर दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किए गए हैं और विभिन्न विभागों में सेवाएं देंगे। इससे ओपीडी, इमरजेंसी और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि हाल ही में एमबीबीएस उत्तीर्ण करने वाले इन चिकित्सकों की तैनाती कॉलेज में की गई है। यहां वे मरीजों का उपचार करने के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। रेजिडेंट के आने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और चिकित्सकीय सेवाओं का दायरा बढ़ेगा।
इससे पहले करीब दस दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में नौ सीनियर रेजीडेंट ने भी कार्यभार ग्रहण किया था। इनमें डॉ. मृत्युंजय साहू (मेडिसिन), डॉ. मुकुल गोयल, डॉ. रविशंकर और डॉ. मोनिका पाल (बाल रोग), डॉ. बबीता यादव (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. राकेश कुमार (हड्डी रोग), डॉ. अखिलेश वर्मा (सामान्य सर्जरी) तथा डॉ. पृथ्वीनाथ सिंह व डॉ. प्रियंका यादव (मानसिक रोग) विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ी है। साथ ही मेडिकल छात्रों को भी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा।