फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Liquor being smuggled from Chandigarh to Bihar; Haryana smugglers arrested

Ambedkar Nagar News: चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब, हरियाणा के तस्कर गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Liquor being smuggled from Chandigarh to Bihar; Haryana smugglers arrested
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जलालपुर पुलिस की कार्रवाई से बरामद शराब।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 211 लीटर अंग्रेजी शराब, एक कार, तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के सुरहुरपुर रोड स्थित चौबै का पूरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक छत्तीसगढ़ नंबर की टोयोटा रूमियन को रोका गया। तलाशी में कार से अलग-अलग ब्रांड की 282 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत थी, लेकिन इसे अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से संदीप कुमार निवासी फेज प्रथम रामदरबार, थाना सेक्टर-31, जनपद चंडीगढ़ अस्थायी पता ग्राम उगालन, थाना बास जनपद हिसार हरियाणा और विकास कुमार सिंह निवासी फेज द्वितीय, रामदरबार थाना सेक्टर-31, जनपद चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के आधार पर जलालपुर में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed