{"_id":"6a7762cb1a1503b92108ae05","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-a-train-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162441-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खुशीराम।फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर। जाफरगंज के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मालीपुर के इस्माइलपुर गंज निवासी खुशीराम (38) की मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, परिवार शुक्रवार दोपहर से उनकी तलाश में जुटा था। शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव की फोटो दिखाई तो परिवार ने उनकी पहचान की। तस्वीर देखते ही परिजनों में मातम पसर गया।
पिता संतराम ने बताया कि खुशीराम पिछले तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। वह आसपास के गांवों में मजदूरी करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खुशीराम घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों में भी जानकारी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजन शनिवार सुबह करीब छह बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें अज्ञात शव की फोटो दिखाई। फोटो देखते ही परिवार ने शव को खुशीराम के रूप में पहचान लिया। मालीपुर स्टेशन प्रभारी सुभाष चौहान ने बताया कि शुक्रवार देर रात जाफरगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा था।
विज्ञापन
मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मां सीतापति खुशीराम की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गईं। पिता संतराम बेटे की तलाश में रातभर भटकते रहे। शुक्रवार दोपहर घर से निकले खुशीराम के लौटने की उम्मीद में परिवार देर रात तक उन्हें तलाशता रहा। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले दिन थाने में मिली एक तस्वीर उनके इंतजार का दर्दनाक अंत कर देगी। पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र गौतम (19), गोविंद (12) और पुत्री दुर्गा (14) भी पिता की मौत से सदमे में हैं।