{"_id":"69da9a7c123512edf003e367","slug":"113-players-showcased-their-talent-in-shooting-trials-amethi-news-c-96-1-ame1012-163159-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 113 खिलाड़ियों ने शूटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 113 खिलाड़ियों ने शूटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित आंबेडकर स्टेडियम में शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण देती प्रशिक्षिका र
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए ट्रायल हुआ। इसमें जिले के 113 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया एयर पिस्टल और एयर राइफल दो वर्गों में संपन्न हुई। ट्रायल में 88 बालक और 25 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। एयर पिस्टल वर्ग में बालक श्रेणी से शिवाकांत तिवारी, प्रमोद कुमार, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, अखंड प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, शाश्वत सिंह और अभ्युदय सिंह का चयन हुआ।
बालिका श्रेणी में भार्गवी सिंह ने स्थान बनाया। एयर राइफल वर्ग में बालक श्रेणी से जोखन सिंह, अमित तिवारी, मनुअर खान, असहर और विकास यादव चयनित हुए। बालिका श्रेणी में सबा बानो, नीतू, साक्षी, सौम्या शर्मा, जानकी चौहान और शैलजा सिंह ने जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों को 11 और 12 अप्रैल को स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद टीम अयोध्या में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और नितेश राज ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुचि सिंह ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Trending Videos