{"_id":"69da99e0359fe9f3f0001748","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-amethi-news-c-96-1-ame1021-163178-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। सरैयापीरजादा गांव निवासी आयशा बानो (23) की संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहानगंज के रस्तामऊ गांव निवासी मां उमैरा बानो ने बताया कि जून 2024 में पुत्री आयशा का निकाह सरैयापीरजादा निवासी गुलफाम के साथ हुआ था। निकाह के समय सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान, गहने, मोटरसाइकिल और नकदी दी गई थी। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता रहा और इसी बात पर आयशा को प्रताड़ित किया जाता था।
बताया कि आठ अप्रैल को आयशा ने फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। बाद में सूचना मिली कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। पहले स्थानीय स्तर पर उपचार हुआ, फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने पति गुलफाम, ननद शाहीन, शाहिबा, रुबीना और देवर अरसद के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos