सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pond land encroachment, FIR against Pradhanpati

Amethi News: तालाब की भूमि पर कब्जा, प्रधानपति पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pond land encroachment, FIR against Pradhanpati
विज्ञापन
संग्रामपुर। तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण के आरोप में मधुपुर खदरी की प्रधान अंशुमाला के पति रवि कौशल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्व टीम की जांच में भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि सामने आई है।
Trending Videos


लेखपाल विकास तिवारी ने शिकायत में बताया कि ग्रामसभा के अभिलेख में दर्ज तालाब की भूमि पर दीवार बनाकर कब्जा किया गया। कई बार रोकने के बाद भी निर्माण जारी रहा। 27 मार्च और सात अप्रैल को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों के मिलान में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। मामले में पहले भी कार्रवाई दर्ज है और वाद न्यायालय में लंबित है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में साक्ष्य एकत्र कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed