सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One lane of Sidhiyanwa-Mangauli bypass started, relief from traffic jam

Amethi News: सिधियांवा-मंगौली बाईपास की एक लेन शुरू, जाम से राहत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
One lane of Sidhiyanwa-Mangauli bypass started, relief from traffic jam
विज्ञापन
जगदीशपुर। अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर सिधियांवा-मंगौली के बीच बन रहे 2.8 किलोमीटर लंबे बाईपास की एक लेन पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे कस्बे के अंदर लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने लगी है और यात्रा पहले से अधिक सुगम हो गई है।
Trending Videos


करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह बाईपास लखनऊ-वाराणसी और रायबरेली-अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाला अहम लिंक मार्ग साबित होगा। एक लेन चालू होने के बाद अब कई वाहन कस्बे के बाहर से ही गुजरने लगे हैं, जिससे बाजार और मुख्य सड़कों पर दबाव कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भारी वाहनों को कस्बे के बीच से गुजरना पड़ता था और लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर स्थित क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लग जाता था। खासकर अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता था। दो साल से अधिक समय से निर्माणाधीन इस बाईपास का काम अभी पूरी तरह पूरा नहीं हो सका है, लेकिन एक लेन शुरू होने से राहत मिलनी शुरू हो गई है। अब लखनऊ, रायबरेली और अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर पहले की तुलना में आसान हो गया है।


450 मीटर निर्माण बाकी
कार्यदायी संस्था के अनुसार पुल के दोनों ओर करीब 450 मीटर सड़क का निर्माण अभी शेष है। एक ओर की सड़क तैयार कर मंदिर को किनारे स्थानांतरित किया गया और उसी मार्ग से यातायात शुरू कराया गया है। बीच में डीजल की कमी के कारण मशीनें बंद रहने से काम प्रभावित हुआ था।


जल्द चालू होंगी दोनों लेन
एनएचआई अयोध्या के प्रोजेक्ट अधिकारी विकल्प सिंह के मुताबिक निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एक लेन पर फाइनल टच दिया जा रहा है और उसी पर यातायात संचालित है। शेष कार्य पूरा होते ही दोनों लेन चालू कर दी जाएंगी, जिससे जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी और आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed