{"_id":"69a49588a0e047a2e80b5601","slug":"1706-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-160051-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 1706 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 1706 मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1706 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 20 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शगुफ्ता की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:15 बजे मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. अनुराधा शर्मा, होम्यो के डॉ. अशोक कुमार पांडेय, दिव्यानी सिंह, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस समय तक मेले में पहुंचे 35 मरीजों में से 15 मरीजों की जांच हुई थी। यहां पर इलाज कराने पहुंचीं वासूपुर निवासी अमरावती ने चिकित्सक को बताया कि साहब...एक सप्ताह से बुखार संग पेट दर्द की समस्या बनी हुई है। घरेलू इलाज संग निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा दी है, साथ ही खानपान संग मौसम के प्रति सावधानी बरतने की बात कही है।
सुनीता ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा देने के साथ सुबह-शाम पड़ रही ठंड से बचने की सलाह दी है। रतीपाल ने बताया कि उन्हें शुगर, कमर दर्द के साथ कमजोरी की समस्या है। निजी चिकित्सक के साथ ही सरकारी अस्पताल में भी इलाज कराया आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वृद्ध अब्बास अली ने बताया कि पेट दर्द, गैस बनने के साथ ही भूख नहीं लगती है। चिकित्सक ने दवा देते हुए खानपान में परहेज करने की सलाह दी है। इसके अलावा जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जायस स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले।
Trending Videos