सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhentua team won two cricket matches

Amethi News: भेंटुआ टीम ने जीते दो क्रिेकेट मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bhentua team won two cricket matches
गौरीगंज के रामगंज कौहार मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​शिक्षक। स्रोेत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज कौहार में आयोजित अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग 2026 में शिक्षकों की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले उत्साहपूर्ण रहे। विभिन्न टीमों ने संतुलित बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दर्शकों की मौजूदगी में मुकाबलों ने खेल भावना को मजबूत किया।
Trending Videos



पहले मैच में भेटुआ चैंपियंस ने बहादुरपुर राइडर्स को सात रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भेंटुआ ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 85 रन बनाए। रोहित श्रीवास्तव ने 23 और सत्यार्थ पांडे ने 20 रन जोड़े। जवाब में बहादुरपुर टीम 78 रन ही बना सकी। अमित सिंह ने 29 रन बनाए, जबकि मनीष पांडे ने चार विकेट लिए। सत्यार्थ पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे मुकाबले में सिंहपुर टाइगर्स ने शुकुलबाजार को आठ विकेट से पराजित किया। शुकुलबाजार 10 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंहपुर ने 6.1 ओवर में दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए। आशीष कुमार ने 24 रन के साथ दो विकेट भी लिए और मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मैच में जामों की टीम ने बहादुरपुर को नौ विकेट से हराया। 66 रन के लक्ष्य को जामों ने 4.3 ओवर में हासिल किया। अंजनी ने 30 रन की पारी खेली। एक अन्य मुकाबले में भेंटुआ ने शुकुल बाजार को 54 रन से हराया। 117 रन के जवाब में शुकुल बाजार 63 रन बना सकी। आयोजन में प्रमोद तिवारी, आशीष पांडेय, ज्वाला प्रसाद और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed